लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:43 IST

Open in App

गाजीपुर/बलिया (उप्र), 13 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गाजीपुर और बलिया जिले का दौरा किया और कहा कि राज्य के 24 जिलों के 600 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर लोगों की मदद करने के निर्देश दिये गये हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के 24 जनपदों के 600 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित जिले का दौरा करने के साथ-साथ वहां की स्थिति की समीक्षा कर जरूरी इंतजाम के आदेश दे रहे हैं। गाजीपुर जिले में 32 गांव बाढ़ से प्रभावित होने की खबर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि तथा सरकारी अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित जनता के लिए राहत प्रदान करने का काम कर रहे हैं। पशुओं की सुरक्षा और चारे की व्यवस्था भी युद्ध स्तर पर करने को कहा गया है।

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में पत्रकारों से कहा कि बलिया जिले में गंगा, टोंस व सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने व बाढ़ से 112 गांव की करीब सवा लाख आबादी प्रभावित है।

उन्होंने बताया कि वह प्रदेश के इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, वाराणसी व गाजीपुर की स्थिति की समीक्षा व सर्वेक्षण करने के बाद बलिया आए हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत प्रदेश में 17 करोड़ लोगों को सुविधा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दस-दस किलो चावल, आटा, चना, मिर्च, नमक आदि मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही अन्य जरूरतों का भी ख्याल रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि विस्थापित लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग