लाइव न्यूज़ :

सीएम विजय रुपाणी ने अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, जानें टाइमिंग, किराया और खास बातें

By भाषा | Updated: January 17, 2020 14:11 IST

Open in App
ठळक मुद्दे ट्रेन अहमदाबाद से सुबह पौने 11 बजे रवाना हुई और साढ़े छह घंटे के सफर के बाद वह मुंबई पहुंचेगी। भाजपा सांसद किरीट सोलंकी ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं आ सके।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने यहां शुक्रवार को अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही यह ऐसी दूसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हो गई है जिसका संचालन रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी करेगी। ट्रेन अहमदाबाद से सुबह पौने 11 बजे रवाना हुई और साढ़े छह घंटे के सफर के बाद वह मुंबई पहुंचेगी।

दिल्ली और लखनऊ के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत के बाद आईआरसीटीसी की यह दूसरी प्रीमियम ट्रेन है। रेलवे ने कहा कि ट्रेन का नियमित व्यावसायिक संचालन अहमदाबाद से 19 जनवरी को शुरू होगा। भाजपा सांसद किरीट सोलंकी ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे लेकिन खराब मौसम के कारण वह नहीं आ सके।

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद रूपाणी ने कहा, ‘‘यह गर्व का विषय है कि तेजस एक्सप्रेस की जिस दूसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है वह अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलेगी। इससे दोनों राज्यों को फायदा होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई-अहमदाबाद मार्ग पर बुलेट ट्रेन का काम भी चल रहा है।’’

अहमदाबाद और मुंबई सेंट्रल के बीच तेजस एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चला करेगी। ट्रेन दोनों ओर से नडियाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में एसी चेयर कार एक्जेक्यूटिव क्लास और एसी चेयर कार के डिब्बे होंगे। ट्रेन में मौजूद कर्मी यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराएंगे। 

टॅग्स :विजय रुपानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया