लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने हेमवती नन्दन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:16 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि योगी ने इस मौके पर कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवती नन्दन बहुगुणा का व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट और बहुआयामी था और देश के विकास एवं लोकतंत्र की मजबूती के लिए वह हमेशा खड़े रहे। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने अपना पद भी त्याग दिया।

उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने 'भारत छोड़ो आन्दोलन' के दौरान प्रयागराज में युवाओं को नेतृत्व प्रदान किया और वर्तमान प्रदेश सरकार उनकी स्मृतियों को संजोने का कार्य कर रही है।

योगी ने कहा कि प्रदेश के विकास में उनके प्रयासों को ध्यान में रखते हुए बहुगुणा की प्रतिमा योजना भवन में स्थापित की गयी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्मृति ग्रंथ ‘हेमवती नन्दन बहुगुणा’ का विमोचन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं