लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ठाकरे को नवाब मलिक से जुड़े भूमि सौदों की जांच करानी चाहिए : भाजपा नेता शेलार

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:58 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के नेता आशीष शेलार ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को अपने पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस द्वारा नवाब मलिक के खिलाफ संदिग्ध भूमि सौदों को लेकर लगाए गए आरोपों का संज्ञान लेना चाहिए और मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देना चाहिए।

शेलार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस द्वारा राज्य के मंत्री मलिक के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच का आदेश देना चाहिए।

शेलार ने कहा, ‘‘नवाब मलिक ने आज स्वीकार किया कि उन्होंने उन लोगों से जमीन खरीदी है, जिन्हें 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया। अब, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को अपने कैबिनेट सहयोगी नवाब मलिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करानी चाहिए और मामले की जांच करानी चाहिए।

फडणवीस के दावों के बाद शेलार ने शिवसेना के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार पर निशाना साधा। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘फडणवीस ने उजागर किया है कि कैसे एमवीए सरकार के कुछ मंत्रियों के अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के साथ संबंध हैं। मलिक ने स्वीकार किया है कि उन्होंने (उपनगर कुर्ला में) जमीन बाजार दर से 1.5 गुना कम कीमत पर खरीदी है।’’

शेलार ने सवाल किया, ‘‘मलिक को इतनी जमीन कम दर पर कैसे मिल सकती है? क्या उन्होंने सोचा कि आम आदमी मूर्ख है?’’

फडणवीस ने आरोप लगाया है कि नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने एक दशक पहले 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के दो दोषियों के साथ भूमि सौदे किए। मलिक ने सभी आरोपों का खंडन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल