राज्यपाल संग सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर विमानतल पर किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2023 11:09 IST2023-07-14T11:07:27+5:302023-07-14T11:09:02+5:30

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका स्वागत किया।

CM Shivraj Singh Chouhan along with Governor welcomed President Draupadi Murmu at Gwalior airport | राज्यपाल संग सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर विमानतल पर किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत

राज्यपाल संग सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर विमानतल पर किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत

Highlightsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर स्वागत हुआ।राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका स्वागत किया।केन्द्रीय मंत्री सिंधिया एवं प्रदेश के मंत्रीगण ने भी रहे मौजूद।

ग्वालियर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ग्वालियर के वायुसेना विमानतल पर स्वागत हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर ग्वालियर में उनका स्वागत किया।

विमानतल पर राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर और महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

संभागीय आयुक्त श्री दीपक सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी श्रीनिवास वर्मा, कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल सहित वायुसेना के अधिकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अगवानी की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विमानतल पर जन-प्रतिनिधियों से भेंट के पश्चात ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुईं।

Web Title: CM Shivraj Singh Chouhan along with Governor welcomed President Draupadi Murmu at Gwalior airport

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे