लाइव न्यूज़ :

एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले-अभी MSP पर धान की खरीद जारी है, एक-एक दाना खरीदूंगा

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: December 4, 2020 12:51 IST

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण निधि योजना के तहत 5 लाख किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए ट्रांसफर किए, उन्होंने राजगढ़, सागर तथा इंदौर के किसानों से संवाद भी किया.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश के किसानों का धान का एक-एक दाना सरकार खरीदेगी.किसान की मर्जी होगी कि वो जहां चाहेगा, वहां फसल बेचे.

भोपालःसीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 5 लाख किसानों को 100 करोड़ रुपए की राशि का वितरण करते हुए कहा कि मंडियां बंद नहीं होंगी.

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी MSP पर धान की खरीद जारी है, एक-एक दाना खरीदूंगा, बाजरा भी खरीदूंगा. धान वाले किसानों ने शिकायत की थी कि जितना पैदा होता है उससे कुछ कम खरीदने के आदेश हैं. मैंने तय कर लिया है जितना किसान का पैदा होगा, उतना पूरा का पूरा खरीदा जाएगा.

चौहान ने कहा कि मैंने तय किया है कि जितनी पैदावार किसान की यहां होगी उतनी खरीद ली जाएगी, लेकिन अगर बाहर से कोई आया, अगल-बगल के राज्यों से बेचने या बेचने का प्रयास भी किया तो उसका ट्रक राजसात करवाकर उसे जे़ल भिजवा दिया जाएगा.

सीहोर जिले की सड़क, सिंचाई व्यवस्था, रोज़गार, पंचायत ग्रामीण विकास के काम पर मैंने जिलाधिकारी को कहा था कि एक प्रेजेंटेशन दी जाए. इस पर हमने चर्चा की है और कई तरह के सुझाव दिए हैं। विकास और रोज़गार के अवसरों का सृजन हमारा लक्ष्य है.

मंडियां नहीं होगी बंद

मंडी के अलावा अगर कोई व्यापारी किसान को फसल के अच्छे दाम दे रहा हो तो किसान मंडी के बाहर भी बेच सकता है. ये किसान की मर्जी होगी कि वो जहां चाहेगा वहां फसल बेचेगा.राज्य के नसरूल्लागंज में इस पर आयोजित समारोह में चौहान ने कहा कि कर्ज माफी के नाम पर किसानों को धोखा देने वाली कांग्रेस आज किसानों के नाम पर राजनीति कर रही है.

किसानों के हित में बने कानून पर वे किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं. इस कानून में किसान को उपज मंडी के अलावा कहीं भी बेचने की छूट है. चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के साथ खड़े हैं. किसान हित में बने नये कानून के अनुसार किसान बोनी से पहले व्यापारी के साथ अपनी उपज का कांट्रैक्ट कर सकेगा. फसल खराब होने की चिंता से किसान मुक्त होगा.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)किसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां