लाइव न्यूज़ :

सीएम शिवराज ने कहा- मध्य प्रदेश में एक सितम्बर से हर गरीब को मिलेगा एक रुपये किलो गेहूं, चावल और नमक

By भाषा | Updated: August 20, 2020 05:46 IST

चौहान ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 37 लाख गरीब हितग्राही लाभान्वित होंगे और नवीन हितग्राही किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्दे शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा है कि जिन गरीबों को अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था।उन्होंने कहा कि अब एक सितम्बर से उन्हें एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक मिलेगा। 

भोपालः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा है कि जिन गरीबों को अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था, अब एक सितम्बर से उन्हें एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक मिलेगा। 

चौहान ने मंत्रालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नए हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करते हुए कहा, ‘‘ प्रदेश के जिन गरीबों को अभी तक उचित मूल्य राशन नहीं मिल रहा था, अब एक सितम्बर से उन्हें आयोडाईज्ड नमक मिलेगा। यह राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत दिया जाएगा और उन्हें प्रति व्यक्ति प्रतिमाह पांच किलो उचित मूल्य राशन मिलेगा।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीब परिवारों को नवंबर तक पांच किलो प्रति व्यक्ति नि:शुल्क राशन और प्रति परिवार 1.5 लीटर केरोसीन जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित दर पर दिया जाएगा। 

चौहान ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 37 लाख गरीब हितग्राही लाभान्वित होंगे और नवीन हितग्राही किसी भी उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे। 

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में सभी नए हितग्राहियों को 31 अगस्त तक पात्रता पर्चियां जारी किए जाना तथा उनकी आधार सीडिंग किए जाना सुनिश्चित करें, जिससे एक सितम्बर से उन्हें राशन मिल सके। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित