लाइव न्यूज़ :

ऑफिस जा रहे गोवा सीएम सावंत जाम में फंसे, सुरक्षा में तैनात वाहन कर्मियों से जाम हटाने में मदद करने को कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2019 14:10 IST

पणजी जा रहे सावंत ने सुरक्षा के लिए उनके साथ चल रहे दो वाहनों में से एक को उसी स्थल पर छोड़ दिया और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तभी उस जगह से जाएं, तब यातायात सुचारू हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सावंत उत्तरी गोवा के संखालिम गांव में अपने आवास से पणजी जा रहे थे तभी सुबह साढ़े नौ बजे वह जाम में फंस गए।पुराने गोवा के निकट एक ट्रक-ट्राली के हादसे का शिकार होने के कारण यातायात बाधित हो गया था।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को उनकी सुरक्षा में तैनात वाहन में मौजूद कर्मियों से उत्तरी गोवा जिले को पणजी से जोड़ने वाली एक सड़क से जाम हटाने में मदद करने को कहा।

इस जाम में उनका वाहन कुछ देर के लिए फंस गया था। पणजी जा रहे सावंत ने सुरक्षा के लिए उनके साथ चल रहे दो वाहनों में से एक को उसी स्थल पर छोड़ दिया और कर्मियों को निर्देश दिया कि वे तभी उस जगह से जाएं, तब यातायात सुचारू हो जाए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सावंत उत्तरी गोवा के संखालिम गांव में अपने आवास से पणजी जा रहे थे तभी सुबह साढ़े नौ बजे वह जाम में फंस गए। पुराने गोवा के निकट एक ट्रक-ट्राली के हादसे का शिकार होने के कारण यातायात बाधित हो गया था जिसके कारण कार्यालय जाने वाले कई लोग वहां फंस गए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात वाहन में सवार कर्मियों से कहा कि वे सड़क पर लगा जाम हटाने में यातायात पुलिस की मदद करें। उन्होंने अपना एक वाहन भी वहां छोड़ दिया और कर्मियों को यातायात सामान्य हो जाने तक वहां से नहीं जाने का निर्देश दिया।’’ इसके करीब आधे घंटे बाद यातायात सुचारू हो गया।

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतट्रैफिक नियम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं