लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री सरमा ‘विपक्ष के पास कोई काम नहीं’ टिप्पणी के लिए माफी मांगे : असम कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:28 IST

Open in App

गुवाहाटी, 20 जून (भाष) कांग्रेस ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व सरमा से उस कथित अलोकतांत्रिक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में विपक्षी पार्टियों के पास कोई काम नहीं है और उनके विधायकों को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।

असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुए है जो देश के ‘लोकतांत्रिक मूल्यों को नष्ट’ करना चाहती है।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं एक विधायक और असम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाते इस टिप्पणी की कड़ी निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री को ऐसी अलोकतांत्रिक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।’’

सैकिया ने कहा, ‘‘मौजूदा सरकार ऐसा माहौल बनाना चाहती है जहां कोई भी उसके गलत कार्यों पर उंगली नहीं उठाए। यह तभी हो सकता है जब सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ विपक्ष नहीं हो और हम, कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।’’

गौरतलब है कि सरमा ने शनिवार को सभी विपक्षी विधायकों को भाजपा में शामिल होने का न्योता देते हुए दावा किया था कि पांच साल तक विपक्ष की कुर्सियों पर बैठने का कोई तुक नहीं है क्योंकि सरकार जाति, नस्ल और धर्म से परे लोगों के कल्याण के लिए काम करेगी।

सैकिया ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा और संविधान एवं लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई है और सालों से इसे मजबूत किया है, इसी वजह से गत कुछ सालों से भाजपा की सरकार है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘अखिल भारतीय स्तर पर 36 प्रतिशत मत पाकर भाजपा के लिए 300 से अधिक सांसदों के साथ केंद्र में सरकार बनाना संभव हुआ है। यह भारतीय संविधान के प्रावधानों और लोकतांत्रिक प्रणाली से संभव हुआ है।’’

कांग्रेस के चार बार के विधायक रूपज्योति कुर्मी द्वारा सोमवार को भाजपा में शामिल होने की घोषणा करने के एक दिन बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने यह टिप्पणी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित