लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने धनबाद के न्यायाधीश की मौत के मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा की

By भाषा | Updated: July 31, 2021 21:57 IST

Open in App

रांची, 31 जुलाई झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की शनिवार को अनुशंसा की। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी।

धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद की 28 जुलाई की सुबह धनबाद में टहलने के दौरान कथित तौर पर एक ऑटो की टक्कर से मौत हो गयी थी। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की पहल पर मामले के त्वरित अनुसंधान और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया गया था।

इससे पूर्व शुक्रवार को धनबाद के दिवंगत न्यायाधीश उत्तम आनंद के परिजनों ने सोरेन से मुलाकात की थी और इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा था कि सरकार न्यायाधीश आनंद की मौत के मामले में बहुत गंभीर है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि दिवंगत न्यायाधीश के परिजनों ने मंत्रालय में जब मुख्यमंत्री सोरेन से मुलाकात की तो उन्होंने इस दुखद घटना के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की तथा कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ है और इस मामले की जांच को लेकर बहुत गंभीर है। परिजनों ने इस मामले में राज्य सरकार द्वारा उच्चस्तरीय जांच का आदेश देने एवं एसआइटी गठित करने पर संतोष व्यक्त किया था। वहीं, मुख्यमंत्री से दिवंगत न्यायाधीश उत्तम आनंद की धर्मपत्नी को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के लिए पहल करने का भी आग्रह परिजनों ने किया था।

इस बीच, शुक्रवार को इस घटना के विरोध में राज्य के अधिवक्ताओं ने अपने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया था और रांची एवं धनबाद समेत अनेक स्थानों पर प्रदर्शन भी किया था।

बृहस्पतिवार को धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की बुधवार की सुबह हुई संदिग्ध मौत की जांच के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अभियान) संजय आनंद लाटकर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था, जिसे उच्च न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच करनी थी।

दूसरी ओर पुलिस ने जांच में उपलब्ध तकनीकी साक्ष्य के आलोक में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया था कि ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा सुनार पट्टी धनबाद का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपित राहुल वर्मा भी सुनार पट्टी धनबाद जोरापोखर का रहने वाला है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि अपनी लिखित शिकायत में न्यायाधीश की पत्नी प्रीति सिन्हा ने आरोप लगाया था कि यह कोई दुर्घटना नहीं थी और यह इरादतन की गयी हत्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह