लाइव न्यूज़ :

पहली बार विस पहुंचे सीएम ने कार्यालय में पूजा अर्चना कर कामकाज शुरू किया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 20:07 IST

Open in App

देहरादून, 27 मई मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में पूजा अर्चना कर सरकारी कामकाज शुरू किया ।

अल्मोडा जिले के सल्ट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक महेश जीना के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में पहले विधिवत पूजा अर्चना की और उसके बाद कामकाज शुरू किया ।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत तथा कई विधायक मौजूद थे ।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जीना को राज्य विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई । पिछले साल नवंबर में अपने छोटे भाई और सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोविड से निधन होने के बाद अप्रैल में हुए उपचुनाव जीतकर महेश जीना विधानसभा पहुंचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए