लाइव न्यूज़ :

सीएम रावत, कौशिक ने दी दिवंगत गोपाल रावत को श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:01 IST

Open in App

देहरादून, 26 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई के शीर्ष नेताओं ने हाल में दिवंगत हुए गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।

यहां प्रदेश मुख्यालय पर एक शोक सभा का आयोजन किया जिसमें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत वरिष्ठ नेताओं ने उनसे अपने जुडाव और संस्मरणों को याद किया ।

उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री से विधायक रावत का 22 अप्रैल को कैंसर से निधन हो गया था ।

छात्र नेता के रूप में रावत से अपने परिचय को याद करते हुए कौशिक ने कहा कि उनका निधन भाजपा की एक बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई संभव नहीं है । उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता उत्तरकाशी जिले के लोकप्रिय विधायक थे और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह आखिरी क्षण तक सक्रिय रहे ।

कौशिक ने कहा कि संगठन ने 2017 में सरकार बनने के बाद अपना चौथा विधायक खोया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व पार्टी अपने तीन विधायक और खो चुकी है ।

मुख्यमंत्री ने गोपाल रावत को ‘एक प्रखर विधायक और श्रेष्ठ कार्यकर्ता’ बताते हुए कहा कि प्रारंभ में उनका संघ से जुड़ाव नहीं था लेकिन बाद में वह जिस ढंग से संघ से जुड़े वह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए भी प्रभावकारी था।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तरकाशी के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को उनकी सरकार आगे बढाएगी ।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गोपाल रावत का जाना एक हृदय विदारक घटना है। उन्होंने कहा कि गोपाल रावत को अपने क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी थी जो आम कार्यकर्ता को नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल