लाइव न्यूज़ :

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टॉपर छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:06 IST

Open in App

देहरादून, 11 अक्टूबर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान और इंटरमीडिएट में प्रखंड स्तर पर शीर्ष पर रहने वाली प्रदेश के सभी जिलों की 162 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन वितरित किये ।

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बाल कल्याण निधि के अंतर्गत संचालित 'बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना' में शीर्ष पर रहने वाली छात्राओं को स्मार्ट फोन देने के अलावा उन्होंने बालिकाओं के लिए 'मैत्रैयी मेंटरशिप' कार्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की ।

उन्होंने कहा कि मेंटरशिप (संरक्षण) कार्यक्रम के लिए एक पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है।

बालिकाओं को शक्ति का प्रतीक बताते हुए धामी ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा का महत्व बढ़ा है जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों के कक्षा 10 व 12 और डिग्री कॉलेजों के छात्र—छात्राओं को निशुल्क मोबाइल-टेबलेट देने का निर्णय लिया है ।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय को जल्द ही लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी हर घोषणा को पूरा कर रहे हैं और जो काम शुरू कर रहे हैं, उसे पूरा भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि साधारण परिस्थितियों में जन्में लोग असाधारण यात्रा करते हैं । इस संबंध में उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उदाहरण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र