लाइव न्यूज़ :

वह जेल से भी काम करते ही रहते हैं, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर सीएम नीतीश कुमार का तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 5, 2021 18:17 IST

25 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान तो 27 अगस्त को तारापुर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देतारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर राजद ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.सरकार पीड़ित किसानों की पूरी मदद करेगी.सबकी निगाहें लालू यादव के आने पर टिकी हैं. 

पटनाः बिहार में दो विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उप चुनाव को लेकर सियासत गर्मा गई है. सभी सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. एनडीए ने एकजुटता दिखाते हुए अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं तो महागठबंधन दो फाड़ के करीब है.

वहीं राजद उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादवपटना आने वाले हैं. लालू यादव के आने की खबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तंज कसते हुए कहा कि, वे आएं और प्रचार करें, किसने रोका है. जेल से भी तो काम करते ही रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए दोनों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जनता का फैसला करना है.

उन्होंने कहा कि हम लोग एकजुट है. बाकी पार्टियों का अपना अपना सोचने का तरीका है, कौन क्या बोलता है? इससे कोई मतलब नहीं है. आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित किसानों की पूरी मदद करेगी.

उल्लेखनीय है कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान सीट पर राजद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस बीच खबर है कि 22 अक्टूबर को लालू प्रसाद यादव पटना आने वाले हैं. पार्टी की तरफ से यह भी कहा जा रहा कि 25 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान तो 27 अगस्त को तारापुर में राजद प्रमुख पार्टी के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं. लेकिन इसको लेकर अभीतक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. अब सबकी निगाहें लालू यादव के आने पर टिकी हैं. 

टॅग्स :उपचुनावलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहारपटनाआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे