लाइव न्यूज़ :

दिल्ली नहीं बिहार पर ध्यान दीजिए, इतना काम से नहीं होगा और काम, सीएम नीतीश ने दी नसीहत, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2023 17:33 IST

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि समझ गए ना चीफ सेक्रेटरी साहब। भागिए मत, आप सब लोग रहिए और सब से बात करिए। सबसे राय लीजिए और उस पर अमल करिए।

Open in App
ठळक मुद्देजल-जीवन-हरियाली के क्षेत्र में किये गए कामों से खुश नहीं दिखे।आईएएस अधिकारियों से दिल्ली की ओर ध्यान नहीं देने की नसीहत भी दे दी।प्रत्यय अमृत से कहा कि आप मेरी बात पर हंस नहीं रहे हैं?

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रदर्शनी को देखा। लेकिन मुख्यमंत्री जल-जीवन-हरियाली के क्षेत्र में किये गए कामों से खुश नहीं दिखे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इतना काम से नहीं होगा और काम करना होगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईएएस अधिकारियों से दिल्ली की ओर ध्यान नहीं देने की नसीहत भी दे दी। उन्होंने कहा कि हम आपलोगों को कितना सम्मान देते हैं, दिल्ली की तरफ ध्यान मत दीजिए, यहीं पर ध्यान दीजिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलतफहमी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित करने का काम अधिकारियों को करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की तरफ इशारा करते हुए कहा कि समझ गए ना चीफ सेक्रेटरी साहब। भागिए मत, आप सब लोग रहिए और सब से बात करिए। सबसे राय लीजिए और उस पर अमल करिए। मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों से कहा कि आप लोग पुरस्कार के लिए दिल्ली मत लिखिए।

पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्यों किये हुए हो....क्या बात है? संबोधन के अंत में नीतीश ने मजाकिया लहजे में प्रत्यय अमृत से कहा कि आप मेरी बात पर हंस नहीं रहे हैं? आपको हमारी बात अच्छी नहीं लगी क्या? मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में संतोषजनक काम नहीं हुआ है।

नीतीश कुमार ने कहा कि काम को और तेज करवायें। इतना काम से नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जीविका दीदी के द्वारा जल जीवन हरियाली कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराया जाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल को कहा कि आपको तो सब कुछ जानकारी है, उठ कर खड़ा होकर बताइए, जो मैंने 1998 में कहा था।

आज उसका कितना फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कुआं-तालाबों व जल श्रोतों का जीर्णोद्धार कराया है। बाकि जो भी छुटे हुए काम हैं उसे पुरा करायें। उन्होंने सभी जिलों के डीएम और सभी विभाग के सचिवों से कहा कि हर सप्ताह आप जायजा लीजिए। आप लोग बैठक करते हैं, बैठक करने का मतलब ऐसे ही थोड़े हैं, बैठक में पूरी समीक्षा करिए। उसके बाद उस पर अमल करिए। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया