लाइव न्यूज़ :

बिहार में हुए दुर्घटना को CM नीतीश कुमार ने बताया दुखद, अपील करते हुए कहा-छुपकर, पैदल और ट्रकों के जरिए ना करें आवाजाही

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2020 16:13 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है. नीतीश कुमार ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

Open in App
ठळक मुद्देट्रक और बस की टक्कर में आप्रवासी मजदूरों मौत पर CM नीतीश कुमार ने गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की हैघटना बिहार के भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत हुई है.

पटना: बिहार में मंगलवार को हुए ट्रक और बस की टक्कर में आप्रवासी मजदूरों मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी दुख एवं संवेदना व्यक्त की है. घटना बिहार के भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत हुई है. इसमें नौ लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे छिप कर, पैदल, रेल ट्रैक और ट्रकों के जरिये आवाजाही ना करें.

मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है. नीतीश कुमार ने इस हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज का भी निर्देश दिया है और घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. यहां बता दें कि भागलपुर जिले के नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर अंभो गांव के समीप आज सुबह विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक और बस के बीच टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक गड्ढे में गिर कर पलट गया. 

इससे ट्रक पर सवार मजदूर ट्रक के नीचे दब गये. हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई. जबकि, बस पर बैठे बांका जिले के 35 लोग घायल हो गये हैं. इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों ने बताया कि वे लोग श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बेंगलुरु से दरभंगा आये थे. घटना का कारण तेज रफ्तार से परिचालन बताया जा रहा है. ट्रक नवगछिया से नारायणपुर की ओर जा रहा था.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया