मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, प्रदान की 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि 

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2026 17:46 IST2026-02-22T17:45:42+5:302026-02-22T17:46:16+5:30

बिहार सरकार की ओर से वैभव की इस उपलब्धि के लिए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस गरिमामय अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। 

CM Nitish Kumar honored cricketer Vaibhav Suryavanshi and presented him with an incentive of Rs 50 lakh | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, प्रदान की 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, प्रदान की 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि 

पटना: अंडर-19 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के बाद पटना पहुंचे बिहार के लाल और उभरते हुए क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर तोहफों की बारिश हो रही है। वैभव सूर्यवंशी को रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित किया। इस दौरान वैभव ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बिहार सरकार की ओर से वैभव की इस उपलब्धि के लिए 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस गरिमामय अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद रहीं। 

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सम्मानित किए जाने से पहले टाटा की ओर से भी उन्हें एक शानदार कार उपहार में दी गई। वैभव सूर्यवंशी टाटा आईपीएल में 'बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज' रहे थे, जिसके उपलक्ष्य में उन्हें आज टाटा की ओर से नई टाटा सीयूआरवीवी कार गिफ्ट की गई। वैभव अपने पिता के साथ टाटा के शोरूम पहुंचे, जहां शोरूम के मालिक ने उन्हें गाड़ी की चाबियां सौंपीं। 

वैभव ने इस सम्मान के लिए टाटा समूह का आभार व्यक्त किया। विश्व कप और घरेलू स्तर पर अपने बल्ले का लोहा मनवाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट के सबसे बड़े मंच आईपीएल के लिए तैयार हैं। वे जल्द ही राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे। उनकी इस सफलता से बिहार के खेल जगत में जबर्दस्त उत्साह है और उन्हें भविष्य का चमकता सितारा माना जा रहा है। 

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि वैभव ने हम सभी को गर्व करने का अवसर दिया है और आज का दिन बिहार के लिए बेहद खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि उनकी मंगल कामना है कि आने वाले समय में वैभव भारतीय टीम का हिस्सा बनें और देश के साथ-साथ बिहार का नाम रोशन करें। श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार जल्द ही क्रिकेट के अलावा ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी तैयार होगा। 

उन्होंने बताया कि पटना स्थित मोइनुल हक स्टेडियम के साथ-साथ राजगीर का स्टेडियम भी जल्द अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की मेजबानी के लिए तैयार हो जाएगा। एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए खेल मंत्री ने कहा कि यह भारत का गौरव बढ़ाने वाला कार्यक्रम था। लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्यवहार किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें उचित नहीं हैं और इससे राज्य की छवि प्रभावित होती है।

Web Title: CM Nitish Kumar honored cricketer Vaibhav Suryavanshi and presented him with an incentive of Rs 50 lakh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे