लाइव न्यूज़ :

Motihari Hooch Tragedy: सीएम नीतीश कुमार का एलान, कहा- जहरीली शराब पीकर अब तक मरने वालों को दिया जाएगा 4-4 लाख रुपए का मुआवजा

By आजाद खान | Updated: April 17, 2023 14:01 IST

सीएम नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जहरीली शराब पीकर लोग मर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि काफी कोशिश करने के बावजूद भी लोग जहरीली शराब पी रहे है और उन्हें इसे लेकर काफी शिकायतें भी आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजहरीली शराब पीकर मरने वालों को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने एक एलान किया है। उन्होंने कहा है कि मरने वालों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। सीएम द्वारा इस मुआवजे का एलान तब हुआ है जब जहरीली शराब के कारण मोतिहारी में 30 लोगों की मौत हो गई है।

पटना:  बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जहीरीली शराब पीकर मरने वालों को मुआवजा देने का एलान किया है। उनके अनुसार, जहीरीली शराब पीने से अगर किसी शख्स की मौत हो जाती है तो सरकार उनके परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता देगी। 

बता दें कि बिहार में 2016 से शराब पर बैन लगा हुआ है, ऐसे में सीएम ने यह साफ-साफ कहा है कि 2016 से लेकर अब तक जितने भी लोग जहरीली शराब के कारण मरे है, उन सब को यह मुआवजा दिया जाएगा। सीएम नीतीश ने आज यह एलान उस वक्त किया है जब वे पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण में जहरीली शराब से 30 लोगों की मौत के बाद सीएम नीतीश कुमार का यह बयान सामने आया है। 

क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने जहीरीली शराबों पर होने वाले मौत पर बोलते हुए मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि "जिन लोगों की मृत्यु जहरीले शराब से हुई है और उनके परिवार हमें लिखित में देंगे कि वे राज्य में शराबबंदी के पक्ष में हैं और वे शराब पीने के खिलाफ हैं तो हम उनकी मदद करेंगे। उन्हें हम मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपए देंगे। 2016 के बाद जहरीली शराब पीने से मरने वालों के परिजन हमें अर्जी देंगे तो उन्हें हम सहायता राशि देंगे।" 

जहरीली शराब पीकर मरने वालों के लिए जताया दुख

इस मौके पर बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा है कि जिस प्रकार से राज्य सरकार द्वारा इतनी कोशिश की जा रही है कि लोग शराब न पीएं फिर भी यह मामला रूक नहीं रहा है और लगातार लोग शराब के साथ पकड़े जा रहा है तो कुछ लोग जहरीली शराब पीकर मर भी रहे है। ऐसे में जहरीली शराब के कारण मरने वालों लोगों के लिए सीएम ने दुख जताया है और इनके परिवार की मदद की बात कही है।  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया