CM Nitish Delhi Visit: 16 फरवरी को दिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश?, करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय बजट में सौगातों के लिए करेंगे धन्यवाद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 15, 2025 15:08 IST2025-02-15T15:06:43+5:302025-02-15T15:08:16+5:30

CM Nitish Delhi Visit: सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

CM Nitish Delhi Visit CM Nitish kumar reaching Delhi February 16 Will PM Narendra Modi thank him gifts Union Budget | CM Nitish Delhi Visit: 16 फरवरी को दिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश?, करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय बजट में सौगातों के लिए करेंगे धन्यवाद

file photo

Highlightsकई अन्य विकास योजनाओं और राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत कर सकते हैं। नीतीश दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के लिए आलाकमान को बधाई देंगे।

CM Nitish Delhi Visit: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक से दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इस बैठक में वह केंद्रीय बजट 2024-25 में बिहार को मिली सौगातों के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की वजह से 17 फरवरी को उनकी निर्धारित प्रगति यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस बीच सियासी गलियारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह दिल्ली दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी से मुलाकात कर कई अन्य विकास योजनाओं और राजनीतिक मुद्दों पर भी बातचीत कर सकते हैं। उनके इस दौरे के कारण प्रगति यात्रा को टालना दर्शाता है कि यह मुलाकात उनके लिए कितनी महत्वपूर्ण है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक सूत्र बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री वहां जाने के बाद एनडीए के बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। सियासी गलियारे में चर्चा ये भी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली बड़ी जीत के लिए आलाकमान को बधाई देंगे।

वहीं, 24 फरवरी को पीएम मोदी भी बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम  मोदी का भागलपुर में कार्यक्रम है। कहा जा रहा है कि बिहार में इस पर भी सियासी चर्चा तेज हो गई है। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में बिहार के लिए कई घोषणाएं की है।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव है। ऐसे में इन घोषणाओं को चुनाव के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है। बिहार के लिए मखाना बोर्ड,नेशनल फूड टेक्नोलॉजी बोर्ड, आईआईटी पटना का विस्तार और ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की भी घोषणा की है।

Web Title: CM Nitish Delhi Visit CM Nitish kumar reaching Delhi February 16 Will PM Narendra Modi thank him gifts Union Budget

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे