लाइव न्यूज़ :

तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से CM नवीन पटनायक ने की ये अपील, कहा-सरकार आपके साथ है

By प्रिया कुमारी | Updated: April 4, 2020 11:38 IST

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दिल्ली में तबलीगी जमात की मंडली में भाग लेने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से 104 हेल्पलाइन पर कॉल करें और कोविड-19 का टेस्ट करवाएं और दिशा निर्देशों का पालन करें।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दिल्ली में तबलीगी जमात की मंडली में भाग लेने वाले सभी लोगों से अपील की है।सीएम नवीन पटनायक ने कहा अपनी मर्जी से हेल्पलाइन पर कॉल करके कोविड-19 का टेस्ट करवा लें।

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने दिल्ली में तबलीगी जमात की मंडली में भाग लेने वाले सभी लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से '104' हेल्पलाइन पर कॉल करें और कोविड-19 का टेस्ट करवाएं और दिशा निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा, किसी भी चीज़ से डरने की जरुरत नहीं आपको सरकार का पूरा सपोर्ट करेगी। 

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में देशभर से हजारों जमाती शामिल हुए थे। यहां पहुंचे कई लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जो देश के किसी न किसी राज्य में हैं, जिन्हें हर तरफ खोजा जा रहा है। शामिल हुए लोगों में से कई लोग को क्वारंटाइन किया गया है जबकि अभी भी कुछ लोगों की खोजबीन जारी है। तमिलानाडु के सीएम पलानीस्वामी ने बताया कि मरकज के सम्मेलन में हिस्सा लेने गए 1500 लोगों में से 1131 लौट आए हैं। बुधवार तक असम में 4, ओडिशा में 1, जम्मू में 10 जमात में शामिल होने वाले लोगों की पहचान हुई थी।

बता दें कोरोना वायरस के मामले भारत में बढ़ते जा रहे है। कोविड​​-19 मामलों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 2902 तक पहुंच गई, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के 2650 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 183 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :नवीन पटनायककोरोना वायरसओड़िसाबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?