लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में सीएम नारायणसामी का धरना जारी, किरण बेदी के बातचीत का प्रस्ताव विफल

By भाषा | Updated: February 18, 2019 00:48 IST

बातचीत कार्यक्रम रद्द होने के बाद देर शाम किरण बेदी ने मुख्यमंत्री पर केवल ‘अनावश्यक रूप से मामले को खींचने के लिए अधिकारियों की उपस्थिति की शर्त को ‘थोपने’ का आरोप लगाया।

Open in App

पुडुचेरी, 17 फरवरीः पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी नयी दिल्ली की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर यहां वापस लौट आई और उन्होंने पांच दिन से जारी धरने को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को रविवार की शाम को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। हालांकि बैठक के लिए पूर्व शर्त ‘लगाए’ जाने के कारण यह पहल विफल हो गयी।

बातचीत कार्यक्रम रद्द होने के बाद देर शाम किरण बेदी ने मुख्यमंत्री पर केवल ‘अनावश्यक रूप से मामले को खींचने के लिए अधिकारियों की उपस्थिति की शर्त को ‘थोपने’ का आरोप लगाया।

नारायणसामी ने चेतावनी देते हुए कहा था कि राजभवन के सामने जारी धरने को 20 फरवरी से ‘जेल भरो’ आंदोलन के रूप में तेज किया जायेगा जिसके कुछ ही घंटों के बाद किरण बेदी का प्रस्ताव सामने आया था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सात फरवरी को उपराज्यपाल को भेजे गए पत्र में समाहित हमारी मांगों को जब तक मान नहीं लिया जाता है तब तक हमारा धरना जारी रहेगा।’’ 

उपराज्यपाल के खिलाफ अपने धरने के तहत शनिवार की सुबह मुख्यमंत्री, उनके मंत्रियों और सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने अपने आवासों पर काले झंडे लहराए। गत 14 फरवरी को दिल्ली गई बेदी आज दोपहर को लौट आईं थी और उन्होंने नारायणसामी तथा उनके साथियों को बैठक के लिए शाम को राजभवन आमंत्रित किया था।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह