मणिपुर में अवैध प्रवासियों को पनाह देनेवालों की खैर नहीं, घर-घर सर्वे करने जा रही सरकार, पिछले 5 दिनों में 613 हुए गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2022 09:06 IST2022-10-17T08:59:25+5:302022-10-17T09:06:53+5:30

बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवासियों की आमद पर गंभीर चिंता जताते हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन स्थानीय लोगों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे जो ऐसे विदेशियों को किराए पर अपने घरों में रहने की अनुमति दे रहे हैं।

cm n biren singh manipur government to conduct door-to-door survey to trace illegal migrants | मणिपुर में अवैध प्रवासियों को पनाह देनेवालों की खैर नहीं, घर-घर सर्वे करने जा रही सरकार, पिछले 5 दिनों में 613 हुए गिरफ्तार

मणिपुर में अवैध प्रवासियों को पनाह देनेवालों की खैर नहीं, घर-घर सर्वे करने जा रही सरकार, पिछले 5 दिनों में 613 हुए गिरफ्तार

Highlightsमुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि अवैध अप्रवासियों का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों की पहचान एक बड़ी समस्या बन गई है।इनर लाइन परमिट (आईएलपी) का उल्लंघन करने के आरोप में पिछले दिनों 613 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इंफालः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रविवार को अवैध प्रवासियों को आश्रय देने को राज्य के लिए "सबसे बड़ा खतरा" बताया और घोषणा की कि ऐसे लोगों की पहचान के लिए जल्द ही "घर-घर सर्वे" किया जाएगा। बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवासियों की आमद पर गंभीर चिंता जताते हुए सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि उन स्थानीय लोगों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे जो ऐसे विदेशियों को किराए पर अपने घरों में रहने की अनुमति दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, "पिछले चार-पांच दिनों में इनर लाइन परमिट (आईएलपी) मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल मिलाकर 613 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।" आईएलपी सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक दस्तावेज है जो किसी व्यक्ति को एक सीमित अवधि के लिए यात्रा की अनुमति देता है। पूर्वोत्तर राज्य में आईएलपी 2021 में लागू हुआ। उन्होंने कहा कि अवैध अप्रवासियों की पहचान एक बड़ी समस्या बन गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, "अवैध अप्रवासियों का पता लगाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जाएगा। जो भी मकान मालिक अवैध अप्रवासियों को अपने घर पर पनाह देगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।" 

Web Title: cm n biren singh manipur government to conduct door-to-door survey to trace illegal migrants

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे