निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य, प्रधान और गृह सचिव को हटाया?, तृणमूल कांग्रेस ने संसद में किया हंगामा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2026 12:13 IST2026-03-16T12:12:38+5:302026-03-16T12:13:33+5:30

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक निकाय है और उसके फैसले से सरकार का कोई लेनादेना नहीं है।

cm mamata ias adikari Election Commission removed Chief, Principal and Home Secretary West Bengal Trinamool Congress created ruckus in Parliament | निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य, प्रधान और गृह सचिव को हटाया?, तृणमूल कांग्रेस ने संसद में किया हंगामा?

file photo

Highlightsकदम का विरोध करती है और दिन भर के लिए सदन से बहिर्गमन कर रही है।फैसले को सदन में उठाने का कोई मतलब नहीं है।तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी संवैधानिक निकायों पर हमला करती रहती है।

नई दिल्लीः भारत निर्वाचन आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा। राज्यसभा में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल के शीर्ष अधिकारियों को पद से हटाए जाने का विरोध करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। उच्च सदन में शून्यकाल शुरू होने पर तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन ने यह मुद्दा उठाया और कहा कि निर्वाचन आयोग ने देर रात पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और गृह सचिव को पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आयेाग के इस कदम का विरोध करती है और दिन भर के लिए सदन से बहिर्गमन कर रही है।

इस पर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक निकाय है और उसके फैसले से सरकार का कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान में निर्वाचन आयोग को अधिकार दिया गया है और उसके फैसले को सदन में उठाने का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसे मुद्दे उठाना सदन के समय का दुरुपयोग है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी संवैधानिक निकायों पर हमला करती रहती है।

Web Title: cm mamata ias adikari Election Commission removed Chief, Principal and Home Secretary West Bengal Trinamool Congress created ruckus in Parliament

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे