लाइव न्यूज़ :

''इस सरकार को बदलिए... यहां कुछ भी नहीं है", मेघालय में बोलीं ममता बनर्जी, कहा- "हम इसे बंगाल से नहीं चलाएंगे..."

By भाषा | Updated: February 23, 2023 08:07 IST

मेघालय की एक चुनावी रैली में बोलते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मेघालय का विकास कर सकती है... इस सरकार को बदलिए... यहां कुछ भी नहीं है। मेडिकल कॉलेज नहीं है, इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है, कोई विकास नहीं है, लेकिन घोटाले हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देमेघालय की एक चुनावी रैली में सीएम ममता बनर्जी ने जमकर भाजपा पर हमला बोला है। रैली में उन्होंने कहा है कि मेघालय के लोग बाहर से आने वाले लोगों को अपने ऊपर सीएए, एनआरसी न थोपने दें।यही नहीं रैली में उन्होंने जनता से टीएमसी को वोट देने की अपील भी की है।

शिलांग: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि मेघालय का विकास टीएमसी कर सकती है। ऐसे में सीएम ममता ने राज्य में मौजूद सरकार को बदलने को कहा है। 

उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि यहां पर कुछ भी नहीं है और न ही विकास किया गया है, यहां पर केवल घोटाला हुआ है। रैली में सीएम ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी बाहर से आने वाले लोगों को इस पूर्वोत्तर राज्य के निवासियों पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) नहीं थोपने देगी। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने कोनराड संगमा सरकार पर राज्य में ‘‘विकास कार्य नहीं करने’’ और ‘‘घोटाले’’ में शामिल होने का भी आरोप भी लगाया है। 

मेघालय को गुवाहाटी या दिल्ली के नहीं बल्कि यहां के लोग ही चलाएंगे- सीएम ममता

मामले में बोलते हुए सीएम बनर्जी ने मेघालय में एक चुनावी रैली में कहा है कि ‘‘बाहरी लोग राष्ट्रीय नागरिक पंजी, संशोधित नागरिकता कानून, गोलियों और स्कैंडल के माध्यम से आपको दबाकर यहां शासन करना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं करें। बाहर से आने वाले लोगों को अपने ऊपर सीएए, एनआरसी लागू न करने दें।’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ मेघालय को गुवाहाटी या दिल्ली के नहीं, बल्कि उनके लोग ही चलायेंगे। हम इसे बंगाल से नहीं चलायेंगे। हम आपके मित्र हैं और आपकी जो भी जरूरत होगी, हम आपकी मदद करेंगे।’’ 

टीएमसी कर सकती है मेघालय का विकास- सीएम ममता

रैली में बोलते हुए सीएम ममता ने कहा है कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) मेघालय का विकास कर सकती है... इस सरकार को बदलिए... यहां कुछ भी नहीं है। मेडिकल कॉलेज नहीं है, इलाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है, कोई विकास नहीं है, लेकिन घोटाले हैं।’’ यही नहीं बनर्जी ने लोगों से उनकी पार्टी को वोट देने की अपील भी की है। उन्होंने आगे कहा है कि ‘‘मेघालय में टीएमसी को वोट दें, हम दिल्ली से भाजपा को बाहर करेंगे।’’ 

टॅग्स :Mamta BanerjeeमेघालयटीएमसीTMCBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?