लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी से 28 जुलाई को मुलाकात करेंगी बंगाल सीएम ममता बनर्जी, जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 22, 2021 18:49 IST

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल कर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों, पत्रकारों, नेताओं और अन्य की जासूसी कराने का प्रकरण अमेरिका में रिचर्ड निक्सन के शासनकाल में सामने आए ‘वाटरगेट’ प्रकरण से भी अधिक खतरनाक है।

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने कथित जासूसी को ‘‘महा-आपातकाल’’ करार दिया।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने सभी निष्पक्ष संस्थानों का राजनीतिकरण कर दिया है।मंत्रियों और अधिकारियों पर भी विश्वास नहीं करते।

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह अगले सप्ताह अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगी। 28 जुलाई को सीएम ममता पीएम मोदी से मुलाकात कर सकती हैं।

गुरुवार को कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए ममता ने कहा कि उन्हें दिल्ली में कई नेताओं द्वारा आमंत्रित किया गया है। ममता बनर्जी ने कहा, "मैं 2-3 दिनों के लिए (दिल्ली) जाऊंगी। मुझे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मिलने का समय दिया गया है, मैं उनसे मिलूंगी। मुझे कई नेताओं से भी मिलना है।"

पेगासस स्पाइवेयर विवाद पर टिप्पणी करते हुए बंगाल के मुख्यमंत्री ने इसे 'वाटरगेट कांड' से भी बदतर बताया। जो निक्सन की अध्यक्षता के दौरान अमेरिका में हुआ था। "पेगासस वाटरगेट घोटाले से भी बदतर है, यह सुपर इमरजेंसी है।" वह सोमवार, 26 जुलाई को दिल्ली आने वाली हैं और राष्ट्रीय राजधानी में पांच दिन बिताएंगी।

लोकतंत्र को कुचलने का क्रूर प्रयास : ममता ने दैनिक भास्कर के परिसरों पर छापेमारी को लेकर कहा

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित कर चोरी के लिए मीडिया समूह दैनिक भास्कर के खिलाफ आयकर की छापेमारी पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कार्रवाई को लोकतंत्र को कुचलने का “क्रूर प्रयास” और सच सामने लाने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश करार दिया। बनर्जी ने कहा कि ये छापेमारी देश में कोविड-19 स्थिति के ‘‘कुप्रबंधन” के बारे में खबरें देने का नतीजा है।

उन्होंने ट्वीट किया, “पत्रकारों और मीडिया संगठनों पर हमला लोकतंत्र को कुचलने की एक और क्रूर कोशिश है। दैनिक भास्कर ने बहादुरी से बताया कि कैसे नरेंद्र मोदी जी पूरे कोविड संकट को गलत तरीके से संभाला और वैश्विक महामारी के प्रकोप के बीच देश को उसके सबसे भयानक दिनों की तरफ ले गए।”

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, “मैं इस प्रतिशोधी कार्रवाई की कड़ी निंदा करती हूं जिसका मकसद सच सामने लाने वाली आवाजों को दबाना है। यह घोर उल्लंघन है जो लोकतंत्र के सिद्धांतों को कमजोर करता है। मीडिया में काम कर रहे हर व्यक्ति से मजबूत बने रहने की अपील करती हूं।

साथ मिलकर हमें इन तानाशाह ताकतों को कामयाब नहीं होने देना है।” आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश के हिंदी समाचार चैनल भारत समाचार के खिलाफ भी कर चोरी के आरोप में बृहस्पतिवार को छापेमारी की।

टॅग्स :ममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदकांग्रेसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह