लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस समाप्त हो चुकी ताकत है, भाजपा से लड़ने का जज्बा नहीं, टीएमसी मुखपत्र ने कहा-‘डीप फ्रीजर में कांग्रेस’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2021 15:55 IST

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में ला रही टीएमसी, ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेता भी पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं।संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) का अस्तित्व नहीं रह गया है।पक्ष को संगठित करने के लिए शायद ही समय या ऊर्जा है।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और कांग्रेस के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल ने शुक्रवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह "डीप फ्रीजर" में चली गई है क्योंकि विपक्षी ताकतें खालीपन को भरने के लिए अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर देख रही हैं।

 

 

कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में ला रही टीएमसी, ने अपने मुखपत्र 'जागो बांग्ला' में कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के खिलाफ प्रशांत किशोर के ताजा ट्वीट का जिक्र करते हुए आलेख में कहा गया है कि सिर्फ चुनाव रणनीतिकार ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के नेता भी पार्टी नेतृत्व की आलोचना कर रहे हैं।

‘डीप फ्रीजर में कांग्रेस’ शीर्षक वाले आलेख में कहा गया है, “टीएमसी लंबे समय से यह कह रही है कि कांग्रेस एक समाप्त हो चुकी ताकत है। उसमें भाजपा से लड़ने का जज्बा नहीं है। पार्टी अंदरूनी कलह से इस कदर उलझी हुई है कि उसके पास विपक्ष को संगठित करने के लिए शायद ही समय या ऊर्जा है। संप्रग (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) का अस्तित्व नहीं रह गया है।”

इसमें कहा गया है, “देश को फिलहाल एक वैकल्पिक मोर्चे की जरूरत है और विपक्षी दलों ने वह जिम्मेदारी ममता बनर्जी को दी है। वे खालीपन को भरने के लिए उनकी ओर देख रहे हैं। वह वर्तमान में देश में सबसे लोकप्रिय विपक्षी चेहरा हैं।”

किशोर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को ट्विटर पर कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का "ईश्वरीय अधिकार" नहीं है, खासकर जब पार्टी "पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक चुनाव हार चुकी है।” 

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालराहुल गांधीसोनिया गाँधीकांग्रेसकोलकाताBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल