ओडिशा में मुख्यमंत्री ने किया 55 बस अड्डों का शिलान्यास
By भाषा | Updated: December 24, 2021 11:08 IST2021-12-24T11:08:17+5:302021-12-24T11:08:17+5:30

ओडिशा में मुख्यमंत्री ने किया 55 बस अड्डों का शिलान्यास
भुवनेश्वर, 24 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 22 जिलों में 55 बस अड्डों का शिलान्यास किया।
पटनायक ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दूर-दराज के स्थानों से जिला मुख्यालयों तक परिवहन सेवाओं को सुगम बनाने, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और पर्यटन स्थलों को लोकप्रिय बनाने के लिए इन बस अड्डों को मंडल स्तर पर बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों को अन्य हिस्सों से जोड़ना और वहां आवागमन की सुविधा को मजबूत बनाना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।
ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम राज्य भर में अपने नेटवर्क का विस्तार करने का प्रयास कर रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।