लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन पर सीएम केजरीवाल का पलटवार, कहा- दिल्ली के लिए उप्र, हरियाणा के लोग बाहरी नहीं

By भाषा | Updated: January 31, 2020 13:31 IST

केजरीवाल केंद्रीय मंत्री के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें भाजपा नेता ने अपने आप को ‘‘दिल्ली का बेटा’’ बताने के लिए मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए थे। हर्षवर्धन ने कहा था कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ, जबकि वह उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के कौशाम्बी में रहे, तो ‘‘वह कैसे दिल्ली के बेटे हो सकते हैं?’’

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर साहिब, आपको मुझसे नफरत है। आप मुझे गाली दीजिए।आप उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पैदा हुए व दिल्ली में आकर बसे सब लोगों को पराया कैसे बोल सकते हैं?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ‘‘बाहरी’’ कहने के लिए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि यहां आकर बसे उत्तर प्रदेश और हरियाणा के लोग भगवा पार्टी के लिए बाहरी हो सकते हैं, लेकिन इस शहर ने उन्हें ‘‘अपना’’ लिया है।

केजरीवाल केंद्रीय मंत्री के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें भाजपा नेता ने अपने आप को ‘‘दिल्ली का बेटा’’ बताने के लिए मुख्यमंत्री पर सवाल खड़े किए थे। हर्षवर्धन ने कहा था कि केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ, जबकि वह उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के कौशाम्बी में रहे, तो ‘‘वह कैसे दिल्ली के बेटे हो सकते हैं?’’

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘डॉक्टर साहिब, आपको मुझसे नफरत है। आप मुझे गाली दीजिए। आप उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पैदा हुए व दिल्ली में आकर बसे सब लोगों को पराया कैसे बोल सकते हैं? भाजपा के लिए वो पराए हैं, लेकिन वे हमारे दिल्ली परिवार का हिस्सा हैं। हम दिल्ली वालों ने उन सबको अपना लिया, अपना परिवार बना लिया।’’

एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिकों पर भाजपा के हालिया ‘‘स्टिंग’’ के जवाब में कहा कि पार्टी ने एक बार फिर ‘‘फर्जी’’ वीडियो जारी कर दिल्ली के लोगों का ‘‘मजाक’’ उड़ाया है। उन्होंने एक खबर को टैग करते हुए कहा, ‘‘भाजपा ने एक बार फिर फर्जी वीडियो जारी कर दिल्ली के लोगों का मजाक उड़ाया।

दिल्ली वालों ने मेहनत करके 450 विश्व स्तरीय मोहल्ला क्लीनिक बनाए। पूरी दुनिया में दिल्ली का नाम रोशन किया। आज, मीडिया की जांच में भाजपा का झूठ पकड़ा गया। दिल्ली के लोग मोहल्ला क्लीनिक से बेहद खुश हैं।’’

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हर्षवर्धनउत्तराखण्डउत्तर प्रदेशहरियाणाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया