लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी, दिल्ली के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल LNJP में सोमवार को नहीं हुई एक भी मौत

By अनुराग आनंद | Updated: July 28, 2020 17:34 IST

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल एलएनजेपी में सोमवार को एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली व आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आ रही है।दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने राज्य के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति चेताया भी है। अरविंद केजरीवाल ने सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण कब बढ़ जाए, सका कुछ पता नहीं है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले करीब एक सप्ताह से हर रोज 42 हजार से अधिक सामने आ रहे हैं। एक ओर जहां यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

वहीं, देश की राजधानी दिल्ली व आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के लोगों के साथ एक अच्छी खबर साझा की है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल एलएनजेपी में सोमवार को एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। यही नहीं दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले भी एक हजार से कम सामने आ रहे हैं।

जिस एलएनजेपी अस्पताल में कुछ दिन पहले तक हर रोज करीब दर्जन भर लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो रही थी, अब वहां एक दिन में एक भी कोरोना संक्रमण से मौत नहीं होने की खबर निश्चित तौर पर एक अच्छी खबर है।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों को चेताया भी और साथ देने के लिए धन्यवाद भी कहा- 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने राज्य के लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति चेताया है। उन्होंने दिल्ली वासियों को सतर्कता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण कब बढ़ जाए, सका कुछ पता नहीं है।

ऐसे में सभी लोग सावधानी जरूर बरतें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि जून में कोरोना के कारण स्थिति खराब हो गई थी, लेकिन हम लोगों ने हार नहीं मानी।

बैठक कर उस पर योजना बनाई। विशेषज्ञों से बात की और सभी लोगों का सहयोग लिया। इसी वजह से दिल्ली में हालात सुधरे। 

दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है

मुख्यमंत्री अरविंद ने कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों की मेहनत, सूझबूझ और सावधानी की वजह से पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ है। आज कोरोना नियंत्रण के दिल्ली मॉडल की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। एक तरफ जहां देश-दुनिया में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दिल्ली में कोरोना के केस में लगातार गिरावट आ रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?