लाइव न्यूज़ :

सीएम केजरीवाल ने कहा- इस बार दिल्ली में 67 नहीं 70 सीट जीतेंगे, आप लोग तैयार रहें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 16:34 IST

पिछले विधानसभा चुनावों में हमने 67 सीट जीती थी लेकिन इस बार हम सभी 70 सीट जीतेंगे।” आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और दिल्ली में 70 में से 67 सीट जीती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी।

Open in App
ठळक मुद्देआप के राष्ट्रीय समन्वयक ने उनके 51वें जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं आप कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति दिए गए उनके योगदान के लिए धन्यवाद करता हूं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने जन्मदिन के मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में पार्टी सभी 70 सीट जीतेगी।

आप के राष्ट्रीय समन्वयक ने उनके 51वें जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं आप कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति दिए गए उनके योगदान के लिए धन्यवाद करता हूं।

पिछले विधानसभा चुनावों में हमने 67 सीट जीती थी लेकिन इस बार हम सभी 70 सीट जीतेंगे।” आप ने पिछले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और दिल्ली में 70 में से 67 सीट जीती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केजरीवाल को उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी।

मोदी ने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनकी अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।” दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर समेत कई अन्य ने केजरीवाल को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद दी।

बनर्जी ने ट्वीट किया, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामना, अरविंद जी।” केजरीवाल ने उत्तर दिया, “आपका बहुत-बहुत शुक्रिया दीदी।” फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री और शीरीष कुंदर समेत कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी केजरीवाल को बधाई दी। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल