लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल कहा-झूठी और राजनीति से प्रेरित है दिल्ली के पानी की रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 18, 2019 04:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने दिल्ली के पानी पर भारतीय मानक ब्यूरो की रिपोर्ट को ‘झूठी और राजनीति से प्रेरित’ करार दिया। बता दें कि दिल्ली में पीने का गुणवत्ता जांच में असफल रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पानी पर भारतीय मानक ब्यूरो की रिपोर्ट को ‘झूठी और राजनीति से प्रेरित’ करार दिया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में पीने का गुणवत्ता जांच में असफल रहा है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को भारतीय मानक ब्यूरो के अध्ययन के दूसरे चरण की रिपोर्ट जारी की, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली के साथ ही कोलकाता और चेन्नई के पानी के नमूने जांच के 11 मानकों में से दस में असफल रहे हैं।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए लगाए गए पोस्टर देखे गए, जिसमें आरोप लगाया गया था, ‘मुफ्त पानी के नाम पर जहर पिला रहे हैं अरविंद केजरीवाल।’ चांदनी चौक के सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष वर्द्धन ने ऐसे ही एक पोस्टर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है, ‘‘मुफ्त पानी के नाम पर दिल्ली की जनता को ज़हर पिला रहे हैं अरविंद केजरीवाल। देश के 20 शहरों के पानी पर हुए सर्वेक्षण में दिल्ली का पानी सबसे ज्यादा जहरीला पाया गया। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार लोगों को साफ पानी तक मुहैया कराने में नाकाम रही है।’’

इस पर जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘सर, आप तो डॉक्टर हैं। आप जानते हैं कि ये रिपोर्ट झूठी है, राजनीति से प्रेरित है। आप जैसे व्यक्ति को ऐसी गंदी राजनीति का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया