लाइव न्यूज़ :

Mallikarjun Kharge In Ramleela Maidan: 'राहुल गांधी ने जान दी' खड़गे की फिसली जुबान, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 16:10 IST

Mallikarjun Kharge In Ramleela Maidan: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे की जुबान फिसल गई। रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित मेगा रैली में संबोधित करने के दौरान खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने जान दी।

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला मैदान में फिसली खड़गे की जुबान राहुल गांधी के बारे में बोले खड़गे उन्होंने अपनी जान दी लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे

Mallikarjun Kharge In  Ramleela Maidan:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे की जुबान फिसल गई। रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित मेगा रैली में संबोधित करने के दौरान खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने जान दी। उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। खड़गे के इस बयान को बीजेपी दिल्ली के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और तंज कसा जा रहा है। दरअसल, खड़गे बोलना चाहते थे कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के लिए जान दी। लेकिन वह राहुल गांधी बोल गए। जिस वक्त खड़गे यह बोले रहे थे। राहुल गांधी मंच पर बैठे थे।

 

खड़गे ने अपने भाषण में कहा कि लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे। विपक्ष इकट्ठा न हो, इसे रोकने के लिए मोदीजी ने हर नाजायज कोशिश की। पहले हेमंत सोरेन पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बनाया। वो नहीं माने तो गिरफ्तार कर लिया।

इस बीच झारखंड और हिमाचल सरकार गिराने की कोशिश भी हुई। इस सब के बाद, कांग्रेस पार्टी के कुल 12 खाते फ्रीज करे गये। नोटिस पर नोटिस भेजे जा रहे हैं। जहां कांग्रेस पार्टी के 14 लाख के कैश जमा पर 135 करोड़ का जुर्माना लगा दी जाती है। वहीं भाजपा के 42 करोड़ के डिपोजिट पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। 42 करोड़ के हिसाब भाजपा पर 4600 करोड़ की पेनल्टी लगनी चाहिए।

रैली से इंडिया गठबंधन की 5 सूत्रीय मांग

1. चुनाव आयोग को लोकसभा चुनावों में समान अवसर सुनिश्चित करना चाहिए2. चुनाव आयोग को चुनाव में हेराफेरी करने के उद्देश्य से विपक्षी दलों के खिलाफ जांच एजेंसियों द्वारा की जानी वाली कार्रवाई रोकी जानी चाहिए3. हेमंत सोरेन और अरविन्द केजरीवाल की तुरंत रिहाई की जाए 4. चुनाव के दौरान विपक्षी राजनीतिक दलों का आर्थिक रूप से गला घोंटने की जबरन कार्रवाई तुरंत बंद होनी चाहिए5. चुनावी चंदे का उपयोग कर बीजेपी द्वारा बदले की भावना, जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन होना चाहिए। 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेदिल्लीकांग्रेसAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं