लाइव न्यूज़ :

CM कमलनाथ ने बोला BJP पर हमला, कहा-उसके शासनकाल के घोटालों का किया जाएगा खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 20:37 IST

मुख्यमंत्री ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सदन में परंपराएं टूटी है, हमें इस बात का दुख है, लेकिन इसकी शुरूआत भाजपा ने की है. उन्होंने कहा कि विधायकों को भाजपा ने प्रलोभन देने की कोशिश की है और कई सालों की परंपरा को विपक्ष ने तोड़ा. 

Open in App

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद भाजपा पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने परंपराओं को तोड़ा है और सदन की प्रक्रियाओं का पालन भी नहीं किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों के खुलासे किए जाएंगे. अभी तो बहुत सारे खुलासे होंगे.

यह बात मुख्यमंत्री ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सदन में परंपराएं टूटी है, हमें इस बात का दुख है, लेकिन इसकी शुरूआत भाजपा ने की है. उन्होंने कहा कि विधायकों को भाजपा ने प्रलोभन देने की कोशिश की है और कई सालों की परंपरा को विपक्ष ने तोड़ा. 

उन्होंने कहा कि फूट डालने की मंशा के साथ भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था, निरंतर भाजपा का प्रलोभन का प्रयास जारी रहा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए स्पीकर का चुनाव प्राथमिकता नहीं थाख बल्कि अपना बहुमत साबित करना प्राथमिकता में रहा और हमने बहुमत साबित करकर बताया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भाजपा ने परंपरा तोड़ी तो हमने उसी तरह जवाब दिया. उसके बाद ही उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ने का हमने फैसला लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा को वोटिंग से डर था कि बहुत सारे खुलासे ना हो जाएं, अभी बहुत सारे खुलासे होंगे. 

उन्होंने कहा कि भाजपा को हमने वोटिंग का आफर दिया, लेकिन वो वोटिंग चाहते ही नहीं थे. हमने नियम का पूरी तरह से पालन किया. मध्यप्रदेश के विकास का काम करना हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौतियां है. आज सोच व नजरिये में परिवर्तन की जरूरत. उन्होंने कहा कि विपक्ष के साथ मिलकर काम करने का हमेशा प्रयास रहेगा.

टॅग्स :कमलनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह