लाइव न्यूज़ :

जीएसटी परिषद में मुख्यमंत्री खुद करें गोवा का प्रतिनिधित्व: एमजीपी विधायक

By भाषा | Updated: June 1, 2021 19:15 IST

Open in App

पणजी, एक जून महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के विधायक सुदीन धवलीकर ने मंगलवार को मांग की कि गोवा सरकार जीएसटी परिषद में परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो के स्थान पर किसी और को नियुक्त करे, क्योंकि उनका जीएसटी परिषद की बैठक में तमिलनाडु के वित्त मंत्री से विवाद हो गया था।

गोडिन्हो का 28 मई को हुई 43वीं जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान राज्यों को मुआवजे के मुद्दे पर तमिलनाडु के मंत्री पलानीवेल त्यागराजन से विवाद हो गया था।

धवलीकर ने पत्रकारों से कहा, “गोडिन्हो को जीएसटी परिषद में तब नियुक्त किया गया था जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर बीमार थे। वह अभी भी परिषद में गोवा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास वित्त विभाग है, तो उन्हें ही जीएसटी परिषद में राज्य का प्रतिनिधित्व करना चाहिए।

विधायक ने दावा किया कि तमिलनाडु के वित्त मंत्री काफी काबिल व्यक्ति हैं और उनसे विवाद में पड़कर गोडिन्हो ने गोवा के लिए असहज स्थिति पैदा कर दी है।

धवलीकर ने राज्य की बिगड़ती वित्तीय स्थिति को छुपाने की राज्य सरकार की कोशिशों की भी आलोचना की।

गोडिन्हो ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद से राज्य को वित्तीय संकट से निपटने में मदद करने के लिए अग्रिम मुआवजा जारी करने का आग्रह किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे