आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारी यहां से वहां?, झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2025 16:03 IST2025-09-19T16:02:20+5:302025-09-19T16:03:30+5:30

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को चंदन कुमार सिन्हा के स्थान पर रांची का नया एसएसपी बनाया गया है।

cm hemant soren Major reshuffle IPS cadre 30 officers transferred Jharkhand government issues notification | आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारी यहां से वहां?, झारखंड सरकार ने जारी की अधिसूचना

file photo

Highlightsपुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को सीआईडी ​​और एसीबी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया।वायरलेस विंग के डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) की एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी के एडीजी का प्रभार दिया गया है।

रांचीः झारखंड सरकार ने अपने आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों को स्थानांतरित किया है और नई नियुक्तियां दी हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बृहस्पतिवार शाम जारी अधिसूचना के अनुसार, चाईबासा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को चंदन कुमार सिन्हा के स्थान पर रांची का नया एसएसपी बनाया गया है। सिन्हा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का डीआईजी नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को सीआईडी ​​और एसीबी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया।

वायरलेस विंग के डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) की एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी के एडीजी का प्रभार दिया गया है। सुमन गुप्ता को जीआरपी का एडीजी नियुक्त किया गया। बोकारो के महानिरीक्षक (आईजी) क्रांति कुमार गडिदेशी को मानवाधिकार शाखा का आईजी और अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह को झारखंड राज्य विद्युत बोर्ड की सतर्कता एवं सुरक्षा शाखा का आईजी नियुक्त किया गया। दुमका के आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू का आईजी बनाया गया।

सीआईडी ​​के आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय नियुक्त किया गया और उन्हें आईजी जेल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया जबकि सुनील भास्कर को बोकारो का आईजी नियुक्त किया गया। आईजी प्रोविजन मयूर कन्हैयालाल पटेल को दुमका आईजी का पदभार सौंपा गया है। सीआईडी ​​के डीआईजी संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया है।

मनोज रतन को डीआईजी विशेष शाखा का पदभार सौंपा गया है। देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया। अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच, एहतेशाम वकारिब को सीआईडी ​​एसपी, अमित रेणु को चाईबासा एसपी और सौरभ को देवघर एसपी बनाया गया है।

दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच और अनिमेष नैथानी को एसपी एसीबी बनाया गया है। रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को जमशेदपुर रेल एसपी बनाया गया है। पारस राणा को रांची सिटी का एसपी नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें जीएपी-10 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी रांची बनाया गया है और उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Web Title: cm hemant soren Major reshuffle IPS cadre 30 officers transferred Jharkhand government issues notification

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे