लाइव न्यूज़ :

बाघिन को कॉर्बेट रिजर्व से राजाजी रिजर्व भेजने पर सीएम ने जताई प्रसन्नता

By भाषा | Updated: December 27, 2020 19:13 IST

Open in App

देहरादून, 27 दिसंबर वन्यजीव वैज्ञानिकों द्वारा उत्तराखंड में एक बाघिन को सफलतापूर्वक स्थानांतरित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को कहा कि उसकी निरंतर निगरानी की जा रही है ।

सोशल मीडिया पर अपने एक संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने कहा, “मुझे यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उत्तराखंड में बाघों के संरक्षण के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। अब राज्य में पहली बार किसी बाघ का एक रिजर्व से दूसरे रिजर्व में सफलतापूर्वक स्थानांतरण किया गया।”

उत्तराखंड वन विभाग व राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “हाल ही में जिम कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से राजाजी टाइगर रिज़र्व में एक वयस्क मादा बाघिन को सफलतापूर्वक भेजकर उसकी निरंतर निगरानी की जा रही है।”

मुख्यमंत्री ने बाघिन के स्थानांतरण से संबंधित एक वीडियो भी साझा किया है ।

राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार तड़के एक छह वर्षीय बाघिन को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से स्थानांतरित कर राजाजी रिजर्व की मोतीचूर रेंज पहुंचा दिया गया था ।

बाद में उसे रेडियो कॉलर लगाकर उसे शुक्रवार को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया था ।

राज्य में ‘टाइगर ट्रांसलोकेशन’ का यह पहला सफल प्रयास है जिसमें राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए), भारतीय वन्यजीव संस्थान, राजाजी व कॉर्बेट रिजर्व शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर