Chhindwara Road Accident: CM मोहन यादव ने छिंदवाड़ा हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि का ऐलान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2026 08:12 IST2026-03-27T08:11:58+5:302026-03-27T08:12:54+5:30
Chhindwara Road Accident: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को स्थिति का जायज़ा लेने और प्रभावित लोगों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Chhindwara Road Accident: CM मोहन यादव ने छिंदवाड़ा हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि का ऐलान
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रभारी मंत्री राकेश सिंह को घटना में प्रभावित लोगों से मिलने के लिये निर्देशित किया है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम को छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परम पिता परमात्मा से प्रार्थना की है कि सभी दिवंगत नागरिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। जबलपुर से डॉक्टर्स के दल पैरामेडिकल स्टाफ सहित छिंदवाड़ा और नागपुर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह को भी अपने कार्यक्रम परिवर्तित कर तत्काल छिंदवाड़ा पहुँचने के लिए निर्देशित किया है।
Madhya Pradesh Chief Minister Dr Mohan Yadav expressed condolences over the road accident near Chhindwara. He directed Rakesh Singh, the Minister in charge of the Chhindwara district, to assess the situation and provide information about the affected people.
— ANI (@ANI) March 26, 2026
On Chief Minister Dr…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मृतकों के निकटम परिजनों को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायत राशि प्रदान की जाएगी। सभी घायलों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में नियंत्रण कक्ष बनाकर सभी घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।
#MadhyaPradesh – A bus returning from a program attended by Chief Minister Mohan Yadav overturned in #Chhindwara district. Ten people have died so far in the accident. Around 30 people are reported injured. https://t.co/GGxxdQKhA8pic.twitter.com/ilu3JHDCs8
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) March 26, 2026