लाइव न्यूज़ :

जहां तक ​​मैं पार्टी को जानता हूं...दिल्ली अभी बहुत दूर, 2029 तक महाराष्ट्र मुख्यमंत्री रहूंगा, सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले-साथ -साथ हैं भाजपा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 22, 2025 19:38 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राज्य की मतदाता सूची में विसंगतियों का आरोप लगाने के लिए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे होने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। ‘‘न तो कोई नया साझेदार बनेगा और न ही साझेदारों की अदला-बदली होगी।’’फडणवीस 2019 में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि वह 2029 तक अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे और सत्तारूढ़ गठबंधन के घटकों में कोई बदलाव नहीं होगा। फडणवीस ने राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘‘जहां तक ​​मैं अपनी पार्टी को जानता हूं...दिल्ली अभी बहुत दूर है। मैं 2029 तक महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना रहूंगा।’’ वह दिवाली के अवसर पर मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। फडणवीस ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन में कोई बदलाव नहीं होगा, जिसमें भाजपा, एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘न तो कोई नया साझेदार बनेगा और न ही साझेदारों की अदला-बदली होगी।’’

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राज्य की मतदाता सूची में विसंगतियों का आरोप लगाने के लिए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। स्थानीय निकाय चुनाव 31 जनवरी, 2026 तक पूरे होने हैं। फडणवीस 2019 में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री हैं।

पिछले साल विधानसभा चुनाव के बाद उनकी राज्य के शीर्ष पद पर वापसी हुई थी। इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री आधिकारिक बंगले में रहने आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मन में राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के प्रति कोई कटुता नहीं है। फडणवीस ने कहा, ‘‘2024 के विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक स्थिरता को देखते हुए, मुझे विश्वास है कि (नेताओं के बीच) सौहार्द्र वापस आएगा।

इससे पहले, 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद राजनीतिक अस्थिरता के कारण, राजनीतिक नेताओं के बीच दुश्मनी जैसी स्थिति थी। मेरे 99 प्रतिशत राजनीतिक नेताओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।’’ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे के स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक साथ आने की अटकलों पर फडणवीस ने कहा, ‘‘अगर राज ठाकरे कहते हैं कि मैं मराठी के मुद्दे पर दोनों भाइयों को करीब लाया, तो मैं इसे एक प्रशंसा के रूप में लेता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहले, दलों को तोड़ने के लिए मेरी आलोचना की जाती थी। कोई तीसरा व्यक्ति किसी राजनीतिक दल को नहीं तोड़ सकता। केवल महत्वाकांक्षाएं और अन्याय ही पार्टियों को तोड़ सकते हैं।’’ फडणवीस ने उम्मीद जताई की कि स्थानीय निकाय चुनाव के बाद भी ठाकरे बंधु साथ बने रहेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि ‘ठाकरे ब्रांड’ का अभिप्राय केवल शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे हैं।

कोई नहीं है। एकनाथ शिंदे को परेशान करने के लिए राज और उद्धव ठाकरे के बीच समझौता कराने के आरोपों के बारे में पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने कहा, ‘‘जैसे मेरे राज के साथ संबंध हैं, वैसे ही शिंदे से भी संबंध हैं।’’ भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए फडणवीस को अपना स्टार प्रचारक बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वी राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लिए माहौल अच्छा दिख रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में फेरबदल के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि कोई मंत्री अक्षम नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द सरकार का एक साल पूरे करेंगे और प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।’’ फडणवीस ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए ‘महायुति’ राजनीतिक रूप से समझदारी भरा गठबंधन करेगा।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाबृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं