मुख्यमंत्री चौहान ने अमित शाह से अशोकनगर में बाढ़ में फंसे 50 लोगों को बचाने के लिए मदद मांगी

By भाषा | Updated: August 6, 2021 20:25 IST2021-08-06T20:25:30+5:302021-08-06T20:25:30+5:30

CM Chouhan seeks Amit Shah's help to rescue 50 people trapped in floods in Ashoknagar | मुख्यमंत्री चौहान ने अमित शाह से अशोकनगर में बाढ़ में फंसे 50 लोगों को बचाने के लिए मदद मांगी

मुख्यमंत्री चौहान ने अमित शाह से अशोकनगर में बाढ़ में फंसे 50 लोगों को बचाने के लिए मदद मांगी

भिण्ड(मप्र), छह अगस्त मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर अशोकनगर में बाढ़ में फंसे लगभग 50 लोगों के बचाव को लेकर बात की। तेज बारिश के कारण भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहे हैं, जिससे ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गृहमंत्री अमित शाह से यहां राष्ट्रीय आपदा मोचन बल मुख्यालय (एनडीआरएफ मुख्यालय) एवं आर्मी (सेना) की टीमें भेजने का आग्रह किया है। एनडीआरफ और आर्मी जल्द अशोकनगर पहुंचकर बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू (बचाव)करेगी।’’

चौहान ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की दो अतिरिक्त टीमें भी अशोकनगर रवाना हुई हैं।

उन्होंने कहा कि अशोक नगर सहित गुना, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया और भिण्ड जिलों में वह बाढ़ एवं राहत कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CM Chouhan seeks Amit Shah's help to rescue 50 people trapped in floods in Ashoknagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे