लाइव न्यूज़ :

'आप' के आरोपों के बाद पंजाब में अवैध खनन को लेकर एक्टिव हुए सीएम चन्नी, जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा

By अनिल शर्मा | Updated: December 10, 2021 07:31 IST

 मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को कहा कि संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी सबूत सहित देने वाले को 25 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल के आरोपों के बाद पंजाब के सीएम चन्नी अवैध खनन को लेकर अब एक्शन मोड में आ गए हैं अवैध खनन की जानकारी सबूत सहित देने वाले को 25 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे

चंडीगढ़ः पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में अवैध खनन के मुद्दे पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि चमकौर साहिब में अवैध रेत खनन होते पाया गया है, ऐसा सोचना मुश्किल है कि सीएम चन्नी को पता नहीं होगा।

केजरीवाल के आरोपों के बाद पंजाब के सीएम चन्नी अवैध खनन को लेकर अब एक्शन मोड में आ गए हैं। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को कहा कि संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन की जानकारी सबूत सहित देने वाले को 25 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे। उन्होंने उपायुक्तों से खनन स्थलों पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा ,ताकि अवैध गतिविधि को रोका जा सके और रेत को साढ़े पांच रुपये प्रति घन फुट की दर से उपलब्ध कराया जा सके।  एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, चन्नी ने उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि इस संबंध में नियमों के उल्लंघन करने के बारे में अगर कोई व्यक्ति वीडियो या अन्य साक्ष्य प्रस्तुत करता है तो उसे 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाए। 

 केजरीवाल ने कहा था कि एक अनुमान के मुताबिक यहां 20,000 करोड़ रुपये का अवैध रेत खनन चल रहा है।  राज्य में जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो हम इसे खत्म कर देंगे। केजरीवाल अवैध खनन की निष्पक्ष जांच और खनन माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ होने की मांग की है। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लिखा था, आम आदमी पार्टी की सरकार अवैध रेता खनन बंद करेगी। पंजाब में रेता चोरी का पैसा अब नेताओं की जेब में नहीं, महिलाओं की जेब में जाएगा। इसीलिए पंजाब के सारे नेता मुझे गंदी गंदी गालियाँ दे रहे हैं।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiअरविंद केजरीवालपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया