लाइव न्यूज़ :

CM कैप्टन अमरिदंर सिंह का तंज, हरसिमरत से कम जानकार महिला अपने जीवन में नहीं देखी

By भाषा | Updated: September 11, 2019 00:09 IST

सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव का 550 वा प्रकाश पर्व मनाने के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के बाद, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐतिहासिक अवसर को धूमधाम से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है और संयुक्त स्मारक समिति के गठन करने के अकाल तख्त के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार है। 

Open in App

 केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के पंजाब सरकार पर अकाल तख्त को कमजोर करने का आरोप लगाने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने जीवन में केंद्रीय मंत्री से कम जानकार महिला महिला अब तक नहीं देखी है ।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के बयान को ‘‘गैर जिम्मेदाराना ’’ करार दिया है । हरसिमरत ने सोमवार को आरोप लगाया था कि गुरू नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर राज्य सरकार राजनीति कर रही है । मुख्यमंत्री ने यहां कहा, ‘‘कोई भी सच्चा सिख अकाल तख्त के प्रति कभी भी असम्मान दिखाने के बारे में सोच भी नहीं सकता है ।’’

हरसिमरत पर बरसते हुए कैप्टन ने कहा कि इस तरह की ‘‘धृष्ट टिप्पणी’’ कर वह अकाल तख्त की सत्ता को ‘‘नीचा दिखाने’’ का प्रयास कर रही है । मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोई सच्चा सिख, सिखों की इस सर्वोच्च संस्था के प्रति असम्मान दिखाने के बारे में कभी नहीं सोच सकता है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने जीवन में हरसिमरत से कम जानकार महिला अब तक नहीं देखी और तथ्यों को जाने बिना तर्कहीन बयान देना उनकी आदत है ।’’ सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव का 550 वा प्रकाश पर्व मनाने के लिए किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के बाद, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ऐतिहासिक अवसर को धूमधाम से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है और संयुक्त स्मारक समिति के गठन करने के अकाल तख्त के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार है। 

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया