लाइव न्यूज़ :

आगामी राजस्थान बजट पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा- युवाओं और महिलाओं की उम्मीदों को करेंगे पूरा

By भाषा | Updated: February 8, 2020 16:33 IST

Open in App

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार आगामी बजट में भी युवाओं व महिलाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी। गहलोत ने कहा, ‘‘युवा, खिलाड़ी, महिलाएं, पेशेवर व विद्यार्थी राज्य के विकास की अहम कड़ी हैं। उनकी क्षमताओं का सही दिशा में उपयोग सुनिश्चित हो इसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान होना जरूरी है।

इसी सोच के साथ हमने पिछले बजट में भी आपके सुझावों को स्थान दिया था और आगामी बजट भी आपकी आकांक्षाओं और अपेक्षाओं के अनुरूप बने इसके लिए उनके सुझाव महत्वपूर्ण होंगे।’’ गहलोत शुक्रवार यहां युवा, खिलाड़ियों, महिलाओं, पेशेवरों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ बजट पूर्व संवाद कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवाओं में भरपूर प्रतिभा मौजूद है और वे अपनी योग्यता के दम पर राज्य के विकास में भागीदार बनें। गहलोत ने कहा, ‘‘सरकार उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित करेगी और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध करवाएगी।’’

बैठक में खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों तथा मेधावी विद्यार्थियों ने पहली बार राज्य खेलों के आयोजन तथा नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में खेलों के प्रति बच्चों एवं युवाओं का रूझान बढे़गा।

बैठक में शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, खेल सहित अन्य विषयों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में ऊर्जा मंत्री बी डी कल्ला, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री ममता भूपेश, खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल व मुख्य सचिव डी बी गुप्ता भी उपस्थित थे।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग