लाइव न्यूज़ :

बारिश के बाद बोले केजरीवाल, कहा- दिल्ली में विकसित किया जाएगा विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम

By वैशाली कुमारी | Updated: July 19, 2021 22:03 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बारिश के बाद विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने बारिश के बाद विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मिंटो रोड जैसी जल निकासी व्यवस्था को दिल्ली भर में लागू किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में यह बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बारिश के बाद विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम को विकसित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मिंटो रोड जैसी जल निकासी व्यवस्था को दिल्ली भर में लागू किया जाएगा। साथ ही नालियों और सीवरों को नियमित रूप से साफ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में यह बात कही। बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण और नगरनिकाय के अधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने की। 

वहीं केजरीवाल जी ने ट्वीट कर बताया कि मानसून को देखते हुए दिल्ली के ड्रेनेज सिस्टम को लेकर माननीय उपराज्यपाल जी की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी, एमसीडी, डीजेबी विभाग के साथ बैठक हुई। 

मिंटो रोड अंडर ब्रिज शहर के उन इलाकों में था, जहां जलभराव की समस्या हल साल रहती थी। हालांकि ये अंडरपास कनॉट प्लेस को दिल्ली के दूसरे एरिया से जोड़ता है जैसे न्यू दिल्ली रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान जैसे इलाके। जुलाई 2020 में 56 साल के बुजुर्ग की मृत्यु हो गई थी जब उनका मिनी ट्रक मिंटो ब्रिज के नीचे हुए जलभराव में डूब गया था। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव की कोई भी खबर नहीं आई।

बैठक के दिन ही सरकार ने एक बयान जारी किया जिसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने एजेंसी को चौकन्ना रहने और किसी भी समस्या का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। बयान में कहा गया है कि जलभराव रोकने के लिए जो विस्तृत व्यवस्था  मिंटू रोड अंडरपास में की गई हैं वह कारगर साबित हुई है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल