लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने यमुना डूब क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए पायलट परियोजना की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:56 IST

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जल की कमी है और इस परियोजना से न सिर्फ अधिकारियों को पानी की मौजूदा समस्या से निपटने में मदद मिलेगी बल्कि इससे भविष्य की परेशानियों से भी निपटा जा सकेगा।

Open in App

दिल्ली सरकार ने मंगलवार को पल्ला से वजीराबाद के बीच के यमुना डूब क्षेत्र में जल संरक्षण के लिए एक पायलट परियोजना को मंजूरी दे दी। इसका लक्ष्य शहर की ‘जल समस्या’ को दूर करना है। मंत्रिमंडल के फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह जल नीचे जाएगा और भूजल का संभरण करेगा जिसके बाद इन तालाबों में जमा किए गए पानी को निकाला जाएगा।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में जल की कमी है और इस परियोजना से न सिर्फ अधिकारियों को पानी की मौजूदा समस्या से निपटने में मदद मिलेगी बल्कि इससे भविष्य की परेशानियों से भी निपटा जा सकेगा।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हमने एक योजना तैयार की है और आने वाले दिनों में हम लोग यमुना डूब क्षेत्र में भूजल का संभरण करेंगे। यह हमारे लिए प्रयोगात्मक अध्ययन है। इसके परिणाम बताएंगे कि हम कितना जल संरक्षित कर सकते हैं’’ योजना के अनुसार सरकार यमुना डूब क्षेत्र में स्थित किसानों की जमीन तालाब बनाने के लिए किराए पर लेगी और पल्ला से वजीराबाद क्षेत्र के बीच 20 किलोमीटर के दायरे में छोटे-छोटे तालाब बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र के तालाबों में बारिश के पानी के साथ-साथ यमुना के बढ़े हुए जलस्तर का पानी भी जमा होगा। मु्ख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सिर्फ तालाब खोदेगी क्योंकि यमुना डूब क्षेत्र बहुत बड़ा प्राकृतिक जलाशय है और इसके लिए किसी भी तरह के निर्माण की जरूरत नहीं होगी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल