लाइव न्यूज़ :

CM अरविंद केजरीवाल ने मिर्च पाउडर हमले पर लगाया आरोप, कहा - 'मुझे मरवाना चाहते हैं...

By स्वाति सिंह | Updated: November 21, 2018 17:07 IST

आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फ़ेंक कर किए गए हमले का हवाला देते हुए कहा कि हमलावर भाजपा का कार्यकर्ता है।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मिर्च पाउडर हमले को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा 'बीते 2 साल में मुझ पर चार बार हमला किया गया है। यह कोई छोटी बात नहीं है।हम इनकी आंखों का रोड़ा बन गए हैं। ये लोग मुझे मरवाना चाहते हैं। ये लोग बार-बार हमलोगों के ऊपर हमले करवा रहे हैं।'

बता दें कि दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने मंगलवार को उन पर लाल मिर्च का पाउडर फेंका था। दिल्ली पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और इस घटना के संबंध में देर आईपी एस्टेट थाने में एएफआई दर्ज की।

वहीं, आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता के हित में काम करने से रोकने के लिए भाजपा उनकी हत्या कराना चाहती है। सिसोदिया ने केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फ़ेंक कर किए गए हमले का हवाला देते हुए कहा कि हमलावर भाजपा का कार्यकर्ता है।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल को काम करने से रोकने के सभी हथकंडे नाकाम रहने के बाद भाजपा मुख्यमंत्री की हत्या कराना चाहती है। कल की घटना इसी साज़िश का परिणाम है।” 

सिसोदिया ने मंगलवार को हमले के समय दिल्ली सचिवालय में भाजपा के एक नेता की मौजूदगी की बात सामने आने पर इसकी भी जाँच कराने की माँग की।

उन्होंने कहा कि हमलावर के फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उसके फ़ेसबुक पेज पर यह सिलसिला पिछले एक माह से चल रहा था। उसके पेज पर भाजपा के नेताओं की फ़ोटो है।

सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमले के मामले में उपराज्यपाल की ओर से कोई बयान नहीं आया। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने केजरीवाल को फ़ोन कर कहा कि आप पुलिस में शिकायत दर्ज करा दें।

उन्होंने पुलिस की जाँच के तरीक़े पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस तरह पूछताछ की जा रही है, उससे साफ़ है कि पुलिस द्वारा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ दोस्ती निभाई जा रही है, क्योंकि पूरे घटनाक्रम को देखने से लगता है कि भाजपा के शीर्ष नेताओं को हमले की जानकारी थी।

(भाषा इनपुट के साथ) 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया