लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने कन्नड़ समर्थक संगठनों से 31 दिसंबर का 'कर्नाटक बंद' वापस लेने की अपील की

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:12 IST

Open in App

हुबली (कर्नाटक), 29 दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कन्नड़ समर्थक संगठनों से उनके द्वारा 31 दिसंबर को आहूत राज्यव्यापी बंद वापस लेने की अपील की। ये संगठन महाराष्ट्र एकीकरण समिति की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।

बोम्मई ने कहा कि वह पहले ही ''कन्नड़ विरोधी ताकतों'' के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और उनकी प्रतिबंध संबंधी मांग के कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' मैं संगठनों से अपील करता हूं... उनकी इच्छानुसार, हम पहले ही कई निर्णय ले चुके हैं। हमने कन्नड़ विरोधी ताकतों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की है। महाराष्ट्र एकीकरण समिति पर प्रतिबंध की मांग के संबंध में हम कानूनी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। इसलिए, मैं मीडिया के माध्यम से उनसे अपील करता हूं कि वे बंद का निर्णय वापस ले लें। हर चीज का जवाब केवल बंद नहीं है।''

उन्होंने कहा कि बंद के बजाय अगर संगठन किसी अन्य शांतिपूर्ण तरीके से दबाव बनाना चाहते हैं तो सरकार उसका स्वागत करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos