लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ तेज आंधी की संभावना

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:00 IST

Open in App

जयपुर, छह अप्रैल पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में मंगलवार दोपहर बाद या रात्रि के समय कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ तेज आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है।

जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर पश्चिमी राजस्थान में दबाव क्षेत्र बनने से मंगलवार दोपहर बाद अथवा रात्रि के समय पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सात अप्रैल से इसका असर कम होगा जिसके बाद एक बार फिर मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम के मिजाज को देखते हुए किसानों को यह सलाह दी जाती है कि जो फसलें कट कर तैयार हो चुकी हैं या खलिहान में अब भी पड़ी है, उसका सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें।

विभाग ने कोटा, सवाईमाधोपुर, बूंदी, जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा, भरतपुर, चित्तौडगढ़, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली, जालौर, नागौर, चूरू जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सिलयस से लेकर 26.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा