रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में बादल फटा
By भाषा | Updated: May 3, 2021 23:28 IST2021-05-03T23:28:55+5:302021-05-03T23:28:55+5:30

रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में बादल फटा
देहरादून, तीन मई उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग व उत्तरकाशी जिलों में सोमवार को दो अलग—अलग घटनाओं में भारी बारिश के दौरान बादल फटने से कुछ गांवों में मकानों और सडकों को नुकसान पहुंचा ।
हालांकि, कहीं से जनहानि की सूचना नहीं है ।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बादल फटने की खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित जिलाधिकारियों से फ़ोन पर जानकारी ली और उन्हें स्थिति पर लगातार नज़र रखने को कहा।
उन्होंने प्रभावितों को तुरंत राहत और अनुमन्य सहायता राशि अविलंब देने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और सीमा सड़क संगठन को बंद मार्गों को तत्काल खुलवाने के आदेश दिए ताकि जनता को परेशानी न हो।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।