लाइव न्यूज़ :

शिक्षिका की हत्या के विरोध में भाजपा के आह्वान पर बंद, मयूरभंज जिले में जन-जीवन प्रभावित

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:24 IST

Open in App

भुवनेश्वर/बारीपदा, 25 अक्टूबर ओडिशा के मयूरभंज जिले में 24 वर्षीय शिक्षक की हत्या के विरोध में विपक्षी भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे के बंद के कारण सोमवार को सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त रहा ।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारीपदा में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर पलाबनी चौक पर प्रदर्शन किया, जिससे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भी यातायात बाधित हुआ। आंदोलनकारियों ने मयूरभंज जिले के उदाला, करंजिया और रायरंगपुर कस्बों में भी वाहनों को रोका।

भाजपा ने स्कूल शिक्षक की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदेर्शन तेज कर दिया और मामले के मुख्य आरोपी को कथित रूप से संरक्षण देने के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

विपक्षी दल ने बोलनगीर और कालाहाडी जिले में भी बंद का आह्वान किया था । महिला शिक्षक बोलनगीर की रहने वाली थी और कालाहांडी में उसका शव मिला था।

भाजपा कार्यकर्ता मामले के मुख्य आरोपी तथा कालाहांडी जिले के एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष को कथित तौर पर संरक्षण देने के लिए प्रदेश के गृह राज्य मंत्री डी एस मिश्रा की बर्खास्तगी के लिए विपक्षी दल प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर दबाव बना रहे हैं । आरोपी जिस स्कूल की प्रबंध समिति का अध्यक्ष है, दिवंगत शिक्षिका उसी विद्यालय में पढाती थी ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी की पांच दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद सोमवार को उसे बांगोमुंडा जेएमएफसी अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बोलनगीर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।’’

महिला शिक्षक के अपहरण और उसकी हत्या को लेकर राज्यव्यापी हंगामे के बीच, भाजपा के वरिष्ठ नेता बिजॉय महापात्र ने रविवार को दावा किया था कि मुख्य आरोपी और पीड़िता के बीच एक समझौते में मिश्रा की मध्यस्थता से ओडिशा सरकार अवगत थी ।

महिला बोलनगीर जिले के तुरकेला प्रखंड की रहने वाली थी और कालाहांडी जिले के महालिंग स्थित स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आठ अक्टूबर को मृतका को स्कूल के किसी काम से स्कूल में आने के लिए कहा था। उसने बोलनगीर जिले के चांदोतारा से उसे अपनी कार में लिफ्ट दी थी, जिसके बाद उसका पता नहीं चल पाया।

उन्होंने बताया कि फोन पर संपर्क नहीं हो पाने पर परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका का आधा जला हुआ और आंशिक रूप से क्षत-विक्षत शरीर बाद में स्कूल परिसर में एक गड्ढे में मिला, जिसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।

हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि मुख्य आरोपी को महिला शिक्षक से शिकायत थी क्योंकि वह उसके दो विवाहेतर संबंधों के बारे में जानती थी और उसे बेनकाब करने की चेतावनी भी उसने दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया