लाइव न्यूज़ :

नौकरी घोटाले में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का करीबी सहयोगी गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: June 6, 2021 20:46 IST

Open in App

कोलकाता, छह जून सरकारी नौकरी घोटाला मामले में कथित संलिप्तता को लेकर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के एक करीबी सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कल्याण गढ़ के एक निवासी द्वारा मानिकताला पुलिस थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राखल बेरा को कोलकाता स्थित उनके आवास के बाहर से शनिवार को गिरफ्तार किया।

शिकायत के मुताबिक, बेरा और उसके सहयोगियों ने राज्य के सिंचाई विभाग में समूह-डी श्रेणी की नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम एकत्र की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बेरा ने जुलाई-सितंबर 2019 के आसपास उससे नौकरी दिलाने के ऐवज में दो लाख रुपये लिये। यह रकम मानिकतोला रोड स्थित साहा परमाणु भौतिकी संस्थान सहकारी आवास सोसायटी के एक फ्लैट में ली गई।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रकम देने के बावजूद विभाग में नौकरी दिलाने का वादा पूरा नहीं किया गया। बेरा को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का करीबी सहयोगी बताया गया है जोकि तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार में सिंचाई विभाग के मंत्री थे।

अधिकारी ने बताया कि बेरा के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि बेरा को शहर की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपी को 12 जून तक पुलिस रिमांड में भेजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे